बलिया : बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती का दिया मंत्र

बलिया : बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती का दिया मंत्र


बिल्थरारोड, बलिया। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर के बिल्थरारोड प्रथम आगमन पर मां शकुंतला देवी इंटर कॉलेज अटवा तुर्तीपार के प्रांगण में स्वागत समारोह व कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता प्रदर्शित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा की ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए जोर-शोर से जुटने का आह्वान किया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राजभर ने डॉ भीमराव अंबेडकर व कांशी राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव में सफलता के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कहा कि बसपा सुप्रीमो ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाकर राजभर समाज का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजभर समाज का सम्मान बसपा में सुरक्षित है। ऐसे में राजभर समाज को एकजुटता दिखाते हुए बसपा के पक्ष में लामबंद होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत बनाने और विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने की अपील की। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य सत्यप्रकाश जायसवाल, डॉ मदन राम, गंगा कनौजिया, सतेंद्र राजभर, सुरेंद्र राजभर, शैलेंद्र महाराज आदि मौजूद रहे।

नीलेश कुमार 'दीपू'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा