बलिया में बरजा के लिए दो पक्षों में बवाल, चार पहुंचे अस्पताल

बलिया में बरजा के लिए दो पक्षों में बवाल, चार पहुंचे अस्पताल

रेवती, बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के खरिका गांव के पुरवा परमानंद के डेरा में छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में सीएचसी रेवती लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात एक व्यक्ति को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। 

एक पक्ष के सोनू कुमार यादव के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच रविवार की दोपहर बाद हंसराज यादव ने छज्जा निकालने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। तू तू-मैं मैं के साथ मारपीट हो गई।इसमें एक पक्ष के हंसराज यादव (14) पुत्र वशिष्ठ यादव, मिथिलेश यादव (24) पुत्र कपिल देव यादव तथा विकेश यादव (18) पुत्र शिवजी यादव एवं दूसरे पक्ष के सोनू कुमार यादव (18) पुत्र रामेश्वर यादव घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने हंसराज यादव को रेफर कर दिया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक