नहीं रहे विशेश्वर मिश्र, बलिया में शोक की लहर

नहीं रहे विशेश्वर मिश्र, बलिया में शोक की लहर


मझौवां, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के बलिहार गांव निवासी निवासी विशेश्वर नाथ मिश्र (85) का निधन बुधवार की सुबह हो गया। वे लम्बे समय तक साधन सहकारी समिति  बलिहार के अध्यक्ष रहे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता उनके बलिहार स्थित पैतृक आवास पर लग गया। उनका अंतिम संस्कार गंगा नदी के गंगापुर घाट पर किया गया, जहां इकलौते पुत्र अनुप कुमार मिश्र उर्फ बबलू मिश्र ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर श्याम सुंदर उपाध्याय, बंशीधर मिश्र, रमाशंकर मिश्र, दशरथ मिश्र, कौशल मिश्र, सपा नेता जयप्रकाश यादव मुन्ना, झलन चौधरी, दया गोड़, मुन्ना गोंड, इंटक नेता विनोद सिंह, पप्पू, कृष्णा नन्द मिश्र, ओमप्रकाश यादव, राजेश पांडेय, विरेन्द्र मिश्र, सुखारी सेठ, हरेराम मिश्र, प्रह्लाद मिश्र, नन्दलाल यादव, गोरख यादव, सोनू दूबे सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

प्रधान सुमन मिश्रा के ससुर थे विशेश्वर नाथ मिश्र

दिवंगत विशेश्वर नाथ मिश्र बलिहार प्रधान श्रीमती सुमन मिश्रा के बड़े ससुर थे। इनके भतीजा सुनिल मिश्र भी बलिहार के प्रधान रह चुके है।  


 हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे