बलिया में ई-रिक्शा पर चिपकाया जा रहा रूट नंबर का स्टीकर, ताकि...

बलिया में ई-रिक्शा पर चिपकाया जा रहा रूट नंबर का स्टीकर, ताकि...


बलिया। शहर में वाहनों के बढ़ते लोड के दृष्टिगत ई-रिक्शा के परिचालन को प्रशासन द्वारा किए गए रूट निर्धारण के पश्चात संबंधित ई-रिक्शा पर रूट नंबर का स्टीकर चिपकाने का अभियान कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट ने चला रखा है, जिसकी सर्वत्र सराहना मिल रही है। इसमें नगर के कई नर्सिंग होम की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट को विभिन्न रूटों के लिए स्टीकरों की व्यवस्था सुनिश्चित करायी गयी है। ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी द्वारा संबंधित वाहनों पर स्टीकर चिपकाने का कार्य युद्ध स्तर पर करवाया जा रहा है। इससे यात्रियों को काफी सुविधा प्राप्त हो रही है। 

बता दें कि सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह व सीओ सिटी अरूण सिंह की मौजूदगी में होलिस्टक क्योर हास्पीटल के प्रभारी विनोद सिंह द्वारा ई-रिक्शा पर स्टीकर चिपका कर इस अभियान की शुरुआत सोमवार को की गई थी। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विपिन सिंह, यातायात निरीक्षक सुरेश चंद्र द्विवेदी, चौकी प्रभारी ओक्डेनगंज अतुल मिश्रा, एआई अजय यादव आदि की मौजूदगी रही। संचालन कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने किया। बहादुरपुर के हरिशंकर वर्मा, तिखमपुर के अभय शंकर मिश्र, ममता देवी, शांति देवी, कदम चौराहा क्षेत्र के मदन यादव, राजनाथ यादव, रवींद्र चौरसिया आदि ने कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली