बलिया : पूजा कमेटियों संग बैठक कर SDM और SHO ने बताई ये खास बात

बलिया : पूजा कमेटियों संग बैठक कर SDM और SHO ने बताई ये खास बात



बैरिया, बलिया। वैश्विक महामारी करोना के मद्देनजर बुधवार को बैरिया थाने में उपजिलाधिकारी बैरिया सुरेश कुमार की अध्यक्षता में  बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रतिभाग करने वाले डीजे संचालक व प्रतिमा स्थापित करने वाली कमेटियों को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के संबंध में क्रमवार समझाया गया। उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजन के अवसर पर सड़क पर प्रतिमा की स्थापना नहीं होगी। 65 वर्ष से ज्यादा उम्र के व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं व 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे दर्शन के लिए नहीं जाएंगे, कंटेनमेंट जोन में कोई प्रतिमा स्थापित नहीं होगी। प्रतिमा स्थल के पास मास्क, हैंड सेनीटाइजर, साबुन, सोडियम, हाइपोक्लोराइट, थर्मल स्कैनिंग आदि की व्यवस्था होगी। गांव व बड़े हाल व मैदान में ही प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पूर्ण रुप से डीजे नहीं बजेगा। पूजा के दौरान एक माइक की व्यवस्था होगी। बिना अनुमति कोई भी प्रतिमा स्थापना और विसर्जन नहीं होगा। विसर्जन के दौरान डेढ़ मीटर ऊंची प्रतिमा होगी। प्रतिमा में प्राकृतिक रंग का ही प्रयोग होगा। विसर्जन में 20 लोग से ज्यादा भाग नहीं लेंगे। इस मौके पर बैरिया के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने सभी कमेटियों  से आग्रह किया कि सरकार की गाइड लाइन का अनुपालन महामारी के चलते आवश्यक है। पालन न करने पर कानूनी कार्यवायी हाेगी। बैठक में चौकी इंचार्ज बैरिया गिरजेश सिंह, ओम प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक सूर्यपाल , रोशन गुप्ता, शिव जी गुप्ता, सोनू गुप्ता, अंजनी गुप्ता, धूपन यादव, आशु सिंह, संतोष पांडे, दिलीप वर्मा, मनोज पांडे, नारद कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या