बलिया : अंधेरे में डूबा आजादी के महानायक का पैतृक गांव, बिजली विभाग मौन

बलिया : अंधेरे में डूबा आजादी के महानायक का पैतृक गांव, बिजली विभाग मौन


दुबहड़, बलिया। स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रदूत शहीद मंगल पांडे के पैतृक गांव नगवां में पिछले चार दिनों से 100 केवी का ट्रांसफार्मर फूंका पड़ा है, जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूबा है। लोग भीषण गर्मी में बेहद परेशान हैं। जरूरी कार्य चार दिनों से ठप पड़े हुए हैं, लेकिन विभाग मौन है। वह भी तब, जब ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर फूंकने के बाद ही संबंधित अधिकारियों को सूचित कर ट्रांसफार्मर बदलवाने का अनुरोध किया था।

बावजूद न तो ट्रांसफार्मर बदला न वर्कशॉप में गया। ऐसे में प्रदेश सरकार के 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदलने वाली बात का हवा निकलता साफ दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में रह पाना  काफी मुश्किल है। विभाग में शासन के आदेश का किस कारणों से पालन नहीं हो पा रहा है, यह समझ से परे है। उधर, पब्लिक को बिना बिजली परेशानियां झेलनी पड़ रही है।

बावजूद उसके उनके बिल में कोई कटौती नहीं हो रही है। दोहरी मार झेल रहे ग्रामीणों ने जिले के आला  अधिकारी डीएम साहब से अनुरोध कर तत्काल शहीद मंगल पांडे के पैतृक गांव नगवा में ट्रांसफार्मर बदलवा कर विद्युत सप्लाई बहाल करने की मांग की है। इलाके के संबंधित जेई मनोज यादव से संपर्क करने पर उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि आप लोग वर्कशॉप के जेई से संपर्क करें।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली