बलिया में स्वास्थ्य विभाग ने शौचालय को बनाया स्टोर रूम, 'सच' देख भड़के डीएम ; फिर...

बलिया में स्वास्थ्य विभाग ने शौचालय को बनाया स्टोर रूम, 'सच' देख भड़के डीएम ; फिर...

बलिया। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने गुरुवार को जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह धड़ाम मिली। रख-रखाव भी ठीक नहीं था। इससे खफा डीएम ने जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय सिंह को न सिर्फ फटकारा, बल्कि चेताया भी। कहा कि साफ सफाई की  व्यवस्था जल्द से जल्द ठीक हो जानी चाहिए, अन्यथा प्रशासनिक कार्यवाही तय है। 

डीएम ने शौचालय और औषधि कक्षो का भी निरीक्षण किया। औषधि कक्ष में उन्होंने मरीजों को वितरित की जाने वाली दवाओं की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि चिकित्सालय में शौचालय का उपयोग स्टोर रूम के रूप में तथा साइकिल तथा अन्य सामान रखने के लिए किया जा रहा है। मरीजों को भर्ती करने वाले कक्ष की स्थिति जर्जर पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी को फटकार लगाते हुए उन्होंने जल्द से जल्द साफ सफाई की व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने चिकित्सालय में योगा कक्ष का भी निरीक्षण किया। योगा प्रशिक्षक सर्वेश कुमार से उन्होंने योगा के लिए आने वाले लोगों के बारे में जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान डीएफओ श्रद्धा यादव, जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र के अतिरिक्त चिकित्सालय के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद