बलिया : सहेली थी मेघा और सुष्मिता, मचा कोहराम
On



रेवती, बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के सामने सरयू नदी के छाड़न में डूबने से दो लड़कियों की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही एसआई परमानन्द त्रिपाठी मौके पर पहुंच गये।
रेवती थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी संजय उर्फ तल्लू सिंह की पुत्री मेघा (7वर्ष) तथा भोपालपुर पूर्वी निवासी धन जी यादव की पुत्री सुष्मिता (6वर्ष) मंगलवार को लकड़ी बीनने के लिए घर से गयी। दोनों लड़कियां दतहां गांव के सामने टीएस बन्धे के उत्तर नदी सरयू के छाड़न में पानी पीने जैसे ही पहुंची, पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चली गयी। ग्रामीणों ने छाड़न में काफी खोजबीन के बाद दोनों लड़कियों को बाहर निकाल लिया, लेकिन दोनों की सांसे थम चुकी थी।
पुष्पेंद्र तिवारी 'सिन्धु'
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
23 Mar 2026 14:25:16
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...



Comments