बलिया में रेड क्रास ने दिव्यांगों, बुजुर्गों, असहायों एवं महिलाओं को दिया न्यू ईयर गिफ्ट

बलिया में रेड क्रास ने दिव्यांगों, बुजुर्गों, असहायों एवं महिलाओं को दिया न्यू ईयर गिफ्ट

बलिया। बढ़ते ठंड एवं गलन को देखते हुए जिला प्रशासनिक अधिकारी (CMO कार्यालय) योगेश पाण्डेय के नेतृत्व में रेड क्रास की टीम ने बांसडीह तहसील अंतर्गत विकास खण्ड बेरुआरबारी के मैरीटार पंचायत भवन पर ग्राम सभा मैरीटार एवं शिवरामपुर ग्राम सभा की विधवा, विकलांग, वृद्ध, असहाय एवं जरुरतमंदों में कंबल का वितरण किया। जिलाधिकारी/अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रास सोसायटी बलिया सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर कंबल वितरण के दौरान योगेश पाण्डेय ने कहा कि रेडक्रास टीम लगातार रात्रि भ्रमण कर जरुरतमंदों एवं असहायों की मदद कर रही है, ताकि इस ठंड और गलन में अधिक से अधिक लोगों तक मदद पहुंचाई जा सकें। इस संस्था का मकसद पीड़ित मानवता की सेवा करना और दूसरों को इसके लिये प्रोत्साहित करना है। कहा कि वास्तव में मानव कल्याण ही सबसे बड़ी सेवा है।

ग्राम प्रधान बसंत ने कहा कि संस्था मानव हित में बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। ग्रामीण स्तर पर जरुरतमंदों तक मदद पहुंचाने का कार्य बहुत ही सराहनीय है। संस्था आज हमारे गांव के जरुरतमंदों एवं असहायों को कंबल वितरण कर मानवता की मिशाल पेश की। नर सेवा नारायण सेवा।पूरी टीम को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।

इस ठंड और गलन में कंबल मिलते ही जरुरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे। शान्ति देवी पत्नी परशुराम ने कहा कि कड़ाके की ठंड, सर्दी और गलन में हमलोग कंबल पाकर बहुत खुश हैं। टीम को दिल से दुआएं। इसी क्रम में शिवरामपुर की ललिता देवी पत्नी गोरख राजभर ने कहा कि जब संस्था के लोग सर्वे कर नाम लिख रहे थे तो हमें विश्वास नहीं हो रहा था कि हमको भी कुछ मिलेगा, पर अब कंबल पाकर हम बहुत खुश हैं। संचालन जिला समन्वयक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन रेड क्रास सोसायटी से विनय श्रीवास्तव एवं डॉ पंकज ओझा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर संजय सिंह (मदारी), हरि कुमार, मंटू, सिटटू आदि सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले... नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद