बलिया में Road Accident : युवक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

बलिया में Road Accident : युवक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम


बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रेखहां गांव के पास शनिवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। इस बीच पुलिस बल के साथ पहुंचे कोतवाल राजीव सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गड़वार थाना क्षेत्र के तद्दीपुर निवासी सुशील चौहान (19) पुत्र मुनेश्वर चौहान अपने साथी के साथ रसड़ा की ओर से घर लौट रहे थे। रेखहां चट्टी के पास सड़क पर अचानक नीलगाय आ गयी। इस वजह बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और एक युवक सड़क के किनारे बायें  और दूसरा दाहिने तरफ सड़क पर गिर पड़े। इस बीच, तेज रफ्तार बोलेरो ने सुशील को कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों घायलों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने सुशील को मृत घोषित कर दिया। 


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली