बलिया : कृषि बीज भंडार खेजुरी पर उपलब्ध बीजों की गुणवत्ता निम्न, किसानों ने उठाई आवाज

बलिया : कृषि बीज भंडार खेजुरी पर उपलब्ध बीजों की गुणवत्ता निम्न, किसानों ने उठाई आवाज


श्वेता पाठक
सिकंदरपुर, बलिया। सरकार किसानों की आय दोगुना करने का दावा कर रही है। इसके लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया जा रहा है। पर विडंबना यह है कि सब्सिडी पर किसानों को दिए जाने वाले बीज की गुणवत्ता निम्न कोटि की होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालात यह है कि छूट की शेखी बघारने वाले बीजों की गुणवत्ता परखना तक उचित नहीं समझ रहे हैं। 

नजीर के तौर पर सिकंदरपुर तहसील अंतर्गत खेजुरी स्थित कृषि बीज भंडार पर उपलब्ध मटर के बीज को देखा जा सकता है। पूर्ण रूप से घुने और खराब हो चुके मटर के बीज को देने से किसान काफी हताश और परेशान हैं। किसानों ने बताया की इस बार आए बीजों की गुणवता निम्न कोटि की है। बाजार मूल्य से कम कीमत पर मिलने वाले इन बीजों का अंकुरण ना के बराबर है। किसानों ने बताया कि इसके अलावा अन्य बीज भी महज 60 प्रतिशत ही अनुकुरित हो रहे हैं। लोगों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बेहतर गुणवत्ता का बीज उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद