बलिया : पति को नहीं बचा सकीं पत्नी, आंख खुलते ही झपट ले गई मौत

बलिया : पति को नहीं बचा सकीं पत्नी, आंख खुलते ही झपट ले गई मौत

बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के टोला शिवनराय गांव में बुधवार की सुबह करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, अचानक हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है।

टोला शिवराय निवासी नितेश यादव (26) पुत्र स्व. लगन देव यादव बुधवार की सुबह चारा लेकर अपने पशुओं को खिलाने जा रहा था, तभी रास्ते में विद्युत खंभे के स्टे में उतरे करंट की चपेट में आने की वजह से वही गिरकर तड़पने लगा। यह देख उसकी पत्नी चिल्लाई तो वहां जुटे ग्रामीणों  (जिला पंचायत सदस्य अजय यादव, विनोद यादव, कामेश्वर यादव, विजय यादव, अजीत यादव, राजन यादव, बदन यादव, कमल देव यादव व रामनरेश यादव) ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित करने के साथ ही बैरिया पुलिस को भी सूचना दिया।

अस्पताल पहुंचकर बैरिया चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक अत्यंत ही गरीब परिवार तथा इकलौता पारिवारिक खर्च उठाने वाला सदस्य था। उसके पीछे उसकी पत्नी और दो मासूम बच्चे हैं। घटना से परिवार में कोहराम तथा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने विद्युत खंभे के स्टे में उतरे करंट को लेकर विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट