राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के पिता ने राम मन्दिर निर्माण को दिए 1.21 लाख

राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के पिता ने राम मन्दिर निर्माण को दिए 1.21 लाख


बलिया। यूपी के संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के पिता हरिहर नाथ शुक्ल ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए एक लाख 21 हजार 221 रुपये की धनराशि दी है। उन्होंने चेक के जरिए यह धनराशि मन्दिर प्रबन्धन को भेजा है। बता दें कि मंत्री शुक्ल के पिता लक्ष्मी राज देवी इंटर कालेज के सेवानिवृत्त अध्यापक हैं। उन्होंने अपनी पेंशन से जुटाए पैसे में यह धन दान के रूप में दिया है। 
राज्यमंत्री के पिता हरिहर नाथ शुक्ल ने बताया कि ऐतिहासिक राम मंदिर का निर्माण समूचे हिन्दू धर्म के लिए गौरव का विषय है। बहुत सारी बाधाओं के दूर होने के बाद यह सौभाग्य मिला है। ऐसे में इसके निर्माण में हर किसी को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा, मन्दिर निर्माण में दिए गए इस छोटे से योगदान को मैं अपना सौभाग्य समझता हूं। इससे मेरा जीवन धन्य हो गया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट