बलिया बीएसए का तेवर तल्ख, निरीक्षण में अनुपस्थित प्रधानाध्यापक सस्पेंड, दो और शिक्षकों पर एक्शन

बलिया बीएसए का तेवर तल्ख, निरीक्षण में अनुपस्थित प्रधानाध्यापक सस्पेंड, दो और शिक्षकों पर एक्शन

बलिया। औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कथा कार्यो में भारी लापरवाही मिलने पर बीएसए मनिराम सिंह ने एक प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। वहीं, एक अध्यापक का अनुपस्थित तिथि का वेतन काटने के साथ ही एक शिक्षक की उपस्थिति विद्यालय में सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

बीएसए मनिराम सिंह गुरुवार को शिक्षा क्षेत्र दुबहर के गंगा पार स्थित प्रावि शिवपुर दीयर नं. पांच पहुंचे, जहां प्रभारी प्रअ आशुतोष सिंह अनुस्थित मिले। डीबीटी कार्य, मिशन कायाकल्प के अलावा अन्य विभागीय कार्य में घोर अनियमितता मिली। इससे नाराज बीएसए ने प्रभारी प्रअ आशुतोष सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के साथ ही बीआरसी दुबहर से सम्बद्घ कर दिया। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी मुरलीछ्परा दुर्गा प्रसाद सिंह को सौंपी गई है। वहीं, सहायक अध्यापक राजू प्रसाद के बारे में यह पता चला कि वे गैर शैक्षणिक कार्य में है, बीएसए ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही विद्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश बीईओ को दिया। वहां से प्रावि चकिया के बारी पहुंचे बीएसए को सहायक अध्यापक त्रिपति कुमार पांडेय अनुपस्थित मिले, जिस पर उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी