बलिया : डीएलएड प्रशिक्षितों को मिला Certificate, एआरपी शैलेंद्र प्रताप को सम्मान

बलिया : डीएलएड प्रशिक्षितों को मिला Certificate, एआरपी शैलेंद्र प्रताप को सम्मान


बलिया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पकवाइनार के सभागार में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता मणिराम सिंह ने डीएलएड (D.El.Ed.) 2018 के प्रशिक्षुओं को अंक व प्रमाण पत्र वितरित किया। वरिष्ठ प्रवक्ता श्री सिंह ने प्रशिक्षितों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। कहा कि आप सभी को जल्द मुकाम मिले, यही मेरी दुआ है।

वरिष्ठ प्रवक्ता मणिराम सिंह ने नगरा ब्लॉक में कार्यरत एआरपी शैलेन्द्र प्रताप को मतदाता जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण की भावना को दृष्टिगत रखते हुए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही लोकतंत्र में मतदान के महत्व एवं पर्यावरण का जीवन पर प्रभाव पर प्रकाश डाला। 


कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए तकनीकी सहायक अभिषेक सिंह, प्रवक्ता अविनाश सिंह, पटल सहायक दिवाकर जी की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस मौके पर एआरपी राजेश यादव, सुरेंद्र चौहान, संतोष वर्मा, शैलेंद्र सिंह व डायट के समस्त कर्मचारी तथा डीएलएड के प्रशिक्षु उपस्थित रहे,

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश