बलिया : ड्रेस वितरण में फंसे तीन प्रधानाध्यापक, BSA ने रोका वेतन

बलिया : ड्रेस वितरण में फंसे तीन प्रधानाध्यापक, BSA ने रोका वेतन

 


बलिया। BSA शिवनारायण सिंह ने तीन प्रधानाध्यापकों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है। विभाग की ओर से जारी आदेश में नगर शिक्षा क्षेत्र के कमला नेहरू प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तसलीम फातिमा, प्राथमिक विद्यालय आजाद (कंपोजिट) की प्रधानाध्यापिका शमसुन निशा बेगम व प्राथमिक विद्यालय चौक की प्रधानाध्यापिका वंदना जायसवाल का वेतन रोका गया है। इन पर आरोप है कि शैक्षिक सत्र 2020-21 में इन्होंने क्रमश: भृगु स्वयं सहायता समूह, बरखा स्वयं सहायता समूह व संत रविदास स्वयं सहायता समूह को यूनिफॉर्म की आपूर्ति के लिए क्रय आदेश जारी किया था। लेकिन, इनसे यूनिफॉर्म खरीदने की बजाय दूसरी जगह से लेकर वितरण करा दिया गया. इसकी शिकायत समूहों ने बीएसए से की थी. इस पर जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता ने मोबाइल पर प्रधानाध्यापिकाओं से बात की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बीएसए ने कहा है कि यह कृत्य विभाग व उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना और अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
Ballia News : सुखपुरा इंडेन ग्रामीण पर नियुक्त नोडल अधिकारी बीईओ बेरुआरबारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि  गैस एजेंसी पर...
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा