फरार आरोपी के घर बलिया पुलिस ने चिपकाया नोटिस

फरार आरोपी के घर बलिया पुलिस ने चिपकाया नोटिस



हल्दी, बलिया। हल्दी पुलिस ने क्षेत्र के मालदह टोला (हल्दी) में रविवार की शाम इलाकाई पुलिस ने माइक से अलाउंस कराने के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा कर फरार चल रहे आरोपी मुक्तेश्वर वर्मा उर्फ गब्बर को हाजिर होने के लिए मुनादी कराया।

मालदह टोला निवासी मुक्तेश्वर वर्मा उर्फ गब्बर पुत्र विजय वर्मा के विरुद्ध वर्ष 2018 में हल्दी थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले मुक्तेश्वर फरार चल रहा है। इसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।काफी समय बाद भी आरोपी हाजिर नहीं हुआ तो न्यायालय द्वारा 29 अक्टूबर 2020 को सीआरपीसी की धारा 82 फरारी उद्घोषणा जारी की गई। रविवार को हल्दी थाने के उपनिरीक्षक सूर्यनाथ यादव ने अपने हमराहियों के साथ मालदह टोला स्थित आरोपी के घर व आस पास के सार्वजनिक स्थलों पर नोटिस चस्पा किया। इस दौरान ग्राम के कई लोग मौजूद रहे। पुलिस ने माइक के जरिए भी  मुनादी कराया। मुकदमा के विवेचक उपनिरीक्षक सूर्य नाथ यादव ने बताया कि धारा 457/ 380, 411 आईपीसी पंजिकृत है। इस लिए गांव में मुनादी कराई गई है। यदि न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त न्यायालय हाजिर नहीं होता है तो उसके विरुद्ध आदेश का पालन न करने का अभियोग पंजीकृत कराया जायेगा। मुनादी कराने वाली टीम मे उप निरीक्षक राघव राम यादव, कांस्टेबल अजय यादव, गिरजा शंकर यादव, श्रवण शामिल रहे।



आतीश उपाध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद