पूर्व मंत्री घूरा राम के भतीजे की मौत, मचा कोहराम

पूर्व मंत्री घूरा राम के भतीजे की मौत, मचा कोहराम


रसड़ा, बलिया। पूर्व मंत्री घूराराम की मौत को लोग भूले भी नहीं थे, तब तक परिवार के एक युवक की मौत मंगलवार को हो गयी। पूर्व मंत्री के छोटे भाई सुभाष चंद राम के छोटे पुत्र अजय कुमार गर्ग की मौत मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी। 

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री घूराराम के छोटे भाई सुभाष चन्द राम के छोटे पुत्र अजय कुमार गर्ग (30) गांव पहाड़पुर ही थे, तभी उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। घर वाले उन्हें लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचे। इलाज के बाद स्थिति ठीक नहीं होने पर चिकित्सक ने मऊ के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही अजय की मौत हो गई। अजय की मौत की खबर सुनते ही उनके बड़े भाई डॉक्टर संतोष कुमार, पिता सुभाष चंद राम, माता फुलेश्वरी देवी, बड़े भाई सूर्यकांत गर्ग का रोते-रोते बुरा हाल है।

शिवानंद बागले

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट