बलिया लेखपाल संघ : निर्विरोध अध्यक्ष बने निर्भय नारायण सिंह, कांटे की टक्कर में वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए मनोज

बलिया लेखपाल संघ : निर्विरोध अध्यक्ष बने निर्भय नारायण सिंह, कांटे की टक्कर में वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए मनोज

बलिया: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बलिया शाखा का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को गंगा बहुउद्देश्यीय सभागार में हुआ। इसमें लेखपाल निर्भय नारायण सिंह अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर में मनोज कुमार यादव निर्वाचित हुए।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय महासचिव कृष्ण यादव की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। अध्यक्ष पद पर निर्भय नारायण को निर्विरोध चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए बैरिया तहसील के लेखपाल मनोज कुमार यादव और सदर तहसील के लेखपाल अंकिता पांडेय के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मनोज को 190 वोट मिले, जबकि अंकिता को 173 वोट ही मिल सका। इसके अलावा नृपेंद्र मौर्य कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मुन्ना राम मंत्री, रितेश कुमार उप मंत्री, संजय यादव कोषाध्यक्ष एवं चुनमुन मौर्य ऑडिटर पर निर्वाचित हुए। निर्वाचन प्रक्रिया के चयनित उम्मीदवारों के साथ जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। चयनित उम्मीदवारों को बधाई देने के सिलसिला लगातार जारी रहा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
भोला प्रसादबलिया : मंजिले उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों...
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक