बलिया : वारिश के दौरान गिरी दीवार के मलवे में दबकर कक्षा दो के छात्र की मौत

बलिया : वारिश के दौरान गिरी दीवार के मलवे में दबकर कक्षा दो के छात्र की मौत

सुखपुरा, बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में बुधवार को तेज वारिश के दौरान भरभरा कर गिरी कच्ची दीवार के मलवे में दबकर एक बालक की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से न सिर्फ बालक के घर-परिवार, बल्कि पुरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। वहीं, अपने होनहार बालक की मौत से स्कूल प्रशासन भी स्तब्ध रह गया। 

शिवपुर निवासी अरुण कश्यप का सात वर्षीय पुत्र आदित्य कश्यप बुधवार की सुबह अपने पुराने घर के तरफ किसी कार्य से गया था, जहां बगल में स्थित कच्ची मिट्टी की दीवार अचानक भरभरा कर उसी गिर गयी। मलवे में दबने से आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगो ने आनन-फानन में मलवे से निकालने के साथ ही उसे चिकत्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही परिजनों के होश उड़ गये। करूण-क्रंदन व चीत्कार मच गया। घटना की सूचना पर लेखपाल व पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बड़ी होनहार छात्र था आदित्य

आदित्य कश्यप बहुत ही मेधावी छात्र था। शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के प्राथमिक विद्यालय शिवपुर में कक्षा दो के छात्र आदित्य को 15 अगस्त को ही विद्यालय परिवार ने विशिष्ट छात्र पुरस्कार से सम्मानित किया था। 


उमेश सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...