बलिया की इस प्रेमिका को ऐसे मिली मंजिल

बलिया की इस प्रेमिका को ऐसे मिली मंजिल




रेवती, बलिया। जिस दिन से चला हूं मेरी मंजिल पर नजर है, आंखों ने कभी मील का पत्थर नहीं देखा....। बशीर बद्र की यह पंक्ति उस प्रेमिका पर सटीक बैठती है, जो अपने मंजिल पाने के लिए बात नहीं बनी तो सहतवार थाने पर दस्तक दी। फिर उसका प्रेमी हवालात जाने वाला था, उससे पहले संभ्रांत व्यक्तियों की उपस्थिति में पंचायत हुई और प्रेमी-प्रेमिका ने सहतवार थाना परिसर में स्थित बजरंगबली के मंदिर में विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच जन्म-जन्मान्तर के बंधन में बंध गए। 

मामला सहतवार थाना क्षेत्र का है। सहतवार थाना क्षेत्र की एक युवती का बॉसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ विगत तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।दोनों का प्रेम परवाना चढ़ा। दोनों मौका पाकर लुकाछिपी मिलते रहे। जब इसकी चर्चा आम होने लगी तो युवती ने युवक के साथ शादी करने का  प्रस्ताव रखा। युवक भी राजी था, लेकिन युवक के परिजन उनके प्रेम में बाधक थे। बावजूद इसके युवती ने ठान ली थी कि अपने प्रेमी को हासिल करके ही दम लेगी। अंत में युवती के कहने पर उसके पिता ने सहतवार थाने में तहरीर दिया। युवक गिरफ्तार होकर थाना के हवालात में जाने वाला ही था, तब तक संभ्रांत व्यक्तियों के समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष राजी हुआ और दोनों की शादी मंदिर में हो गई।


पुष्पेंद्र तिवारी 'सिन्धु'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद