आयुष विभाग में चिकित्साधिकारी भर्ती परिणाम : बलिया के डॉ. कृष्णा नन्द वर्मा को मिला पहला स्थान

आयुष विभाग में चिकित्साधिकारी भर्ती परिणाम : बलिया के डॉ. कृष्णा नन्द वर्मा को मिला पहला स्थान


शिवदयाल पांडेय मनन
बैरिया, बलिया। द्वाबा के लिए खुशी की बात है। प्रदेश के आयुष विभाग में चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य (आयुर्वेद यूनानी) भर्ती परिणाम में बैरिया थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी कृष्णानंद वर्मा को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। कृष्णानंद के पिता श्रीनिवास वर्मा सिंचाई विभाग में गोरखपुर में सहायक अभियंता के पद पर तैनात थे। वे हाल ही सेवानिवृत हुए है, जबकि उनके भाई अशोक कुमार वर्मा बलिया सिविल कोर्ट में अधिवक्ता है। इस भर्ती परिणाम में 422 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था, जिसमें कृष्णानंद का पहला स्थान है। इस सूचना पर गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। ग्रामीणों ने कृष्णानंद का नागरिक अभिनंदन करने का निर्णय लिया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक