बलिया : 60 गरीब परिवारों को कार्यवाहक अध्यक्ष ने दिया ऋण का प्रमाण पत्र

बलिया : 60 गरीब परिवारों को कार्यवाहक अध्यक्ष ने दिया ऋण का प्रमाण पत्र


रसड़ा, बलिया। आदर्श नगर पालिका परिषद रसड़ा के सभागार में शनिवार को प्रधानमंत्री पथ विक्रेता योजना के अंतर्गत कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी ने 60 पथ विक्रेताओं को प्रमाण पत्र वितरण किया। श्री सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फुटपाथ और ठेला लगाकर जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए 10 हजार रुपये फाइनेंस का प्राविधान है। गरीब परिवार थोड़े-थोड़े किस्तों में बैंक में पैसा जमा कर लेंगे। किसी का बोझ नहीं बनेंगे। मुनाफाखोरी से छुटकारा मिलेगा, क्योंकि बहुत ऐसे छोटे परिवार मुनाफाखोरी से ब्याज पर पैसा ले लेते हैं और जीवन भर ब्याज देते रहते हैं। उनको ब्याज से छुटकारा नहीं मिल पाता है। प्रधानमंत्री द्वारा पथ विक्रेताओं के लिए ₹10000 ऋण की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर विनोद जी सोनी, प्रमोद त्रिपाठी, बृजेश त्रिपाठी, खुर्शीद अहमद, दीपक गुप्ता, गोविंद वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

शिवानंद बागले

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली