बलिया : राज के शव सीने से लगा दहाड़े मारने लगे मम्मी-पापा

बलिया : राज के शव सीने से लगा दहाड़े मारने लगे मम्मी-पापा

बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के कठौड़ा स्थित जंगली बाबा आश्रम के पास मंगलवार को सरयू में डूबे किशोर का शव बुधवार को स्थानीय गोताखोरों ने ढूंढ निकाला। दूसरे दिन करीब तीन घण्टे के प्रयास से किशोर का शव घटना स्थल से कुछ दूरी पर मिला। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुत्र का शव देख पिता राम अशीष और मां चंपा देवी दहाड़े मार कर रोने लगे। उनके करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया था।

करमौता गांव निवासी राम अशीष शर्मा का पुत्र राज शर्मा (14) अपने दोस्तों अश्वनी ठाकुर पुत्र राजकुमार ठाकुर, चन्दन वर्मा पुत्र साहब वर्मा, लंगड़ा पुत्र शम्भूनाथ कन्नौजिया व पंकज पासवान पुत्र नीरज पासवान के साथ मंगलवार को कठौड़ा स्थित जंगली बाबा कुटी पर घूमने गया था। सभी किशोर कुटी के बगल में स्थित सरयू नदी में नहाने के लिए उतर गए। नहाते समय ही राज शर्मा अचानक गहरे पानी में समा गया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार को सुबह थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर पुनः अपनी देखरेख में तलाशी अभियान चलाया। करीब दो घण्टे बाद नदी से राज का शव निकालने में मल्लाहों को सफलता मिली। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे