बलिया में Road Accident, युवक समेत दो की दर्दनाक मौत

बलिया में Road Accident, युवक समेत दो की दर्दनाक मौत

बलिया। सोमवार को यहां Cylinder लदा एक ट्रक यमराज बनकर सड़क पर दौड़ पड़ा। इसके चपेट में आने से दो जहां दो लोगों की मौत हो गयी, वहीं तीन घायल हो गये। घायलों का उपचार चल रहा है। 

पहली घटना फेफना थाना क्षेत्र के राजू ढाबे के समीप की है। ट्रक ने नगर से सटे रामपुर महावल निवासी बाइक सवार काशी चौधरी (45) व हरि यादव (22) को टक्कर मार दिया, जिसमें काशी चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, हरि यादव का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दूसरी घटना चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के बरईया के पोखरे के समीप की है। पहली घटना को अंजाम देने बाद भाग रहा बेकाबू ट्रक यहां बाइक सवार दम्पती अख्तियारपुर निवासी भुलन गुप्ता (51) व कलावती देवी (45) तथा शांति देवी (24) पत्नी राधेश्याम को टक्कर मार दिया। इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां भुलन गुप्ता की मौत हो गई। कलावती देवी व शांति देवी की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। यही नहीं, भागते ट्रक ने चितबडागांव मोड के पास एक कमांडर को टक्कर मारते हुए चितबडागांव की तरफ निकल गया। हालांकि बलिया-गाजीपुर सीमा से सटे धर्मापुर से ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...