ऐसी भी है बलिया में सड़क

ऐसी भी है बलिया में सड़क

बैरिया, बलिया। बैरिया-रेवती मार्ग से जुड़े नौवाबारा-गायघाट मार्ग का लगभग 20 वर्षों से मरम्मत नहीं कराए जाने के कारण उक्त पक्की सड़क पगडंडी में तब्दील हो गयी है। इसके चलते नौवाबारा, छेड़ी समेत आधा दर्जन गांवों की लगभग 30 हजार आवादी को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग जब ठीक था तो बैरिया लालगंज से आने वाले लोग भी सहतवार जाने के लिए रेवती नही जाते थे। इसी मार्ग से गायघाट जाकर मुख्यमार्ग पर चले जाते थे। बैरिया से सहतवार जाने में पांच किमी की दूरी कम हो जाती थी, किन्तु पिछले 20 वर्षो से इस सड़क का मरम्मत ही नहीं हुआ।ग्रामीणों ने बताया कि जब यह इलाका बांसडीह विधानसभा में था, तब उत्तर-प्रदेश सरकार के तत्कालीन मंत्री बच्चा पाठक ने इस सड़क का निर्माण कराया था। 2012 के परिसीमन में यह क्षेत्र बैरिया विधानसभा में आ गया, तब से यह सड़क उपेक्षित है। इस बाबत लोकनिर्माण विभाग के अवर अभियंता एके सिंह ने बताया कि यह सड़क राजनिधि से बनी हुई थी। इसके बाद इस पर सम्बंधित लोगों ने ध्यान नहीं दिया। बैरिया के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने पुनर्निर्माण का प्रस्ताव लोकनिर्माण विभाग को भेजा है अभी धन स्वीकृत नहीं हुआ है। 


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
वाराणसी : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मैहर स्टेशन पर नवरात्रि मेला के अवसर 19.03.2026 से 01.04.2026...
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें