बलिया : कोविड-19 की समीक्षा कर कमिश्नर ने दिया यह निर्देश

बलिया : कोविड-19 की समीक्षा कर कमिश्नर ने दिया यह निर्देश


बलिया। कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ कोविड-19 के संबंध में चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि भर्ती मरीजों का नियमित चेकअप करते हुए प्रतिदिन खांसी, जुखाम, बुखार के लक्षणों को चेक किया जाए। सीएमओ को निर्देश दिया कि प्रतिदिन कम से कम एक हजार व्यक्तियों की सैम्पलिंग की जाए। कहा कि सभी हॉस्पिटल को नोटिस जारी कर जो प्रोटोकॉल है, उसका हर हाल में अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। 

एसडीएम अन्नपूर्णा गर्ग से कहा कि सर्वे का कार्य का पर्यवेक्षण के लिए पांच अधिकारियों को लगाएं। यह कार्य तेजी से और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। सीएमओ को निर्देश दिया कि जिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किट उपलब्ध नहीं है तो तत्काल किट भिजवाया जाए। कोरोना से संबंधित जो गलत सूचना देता है तो उसकी भी चेकिंग किया जाए। नगर पंचायत के क्षेत्रों में साफ सफाई की व्यवस्था का बेहतर इंतजाम कराने पर विशेष जोर दिया। कमिश्नर ने विकास भवन सभागार में बने इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर को देखा। वहाँ कार्य कर रहे अधिकारियों व कंप्यूटर ऑपरेटरों से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। डीएम श्रीहरि प्रताप शाही, संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन जैन समेत अन्य अधिकारी साथ थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा
बलिया : राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के अनुपालन में सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र में संचालित एक ईंट भट्ठे के...
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी
पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी प्रेमी संग फरार ; हैरान कर देगा यह मामला
11 March Ka Rashifal : इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की का योग, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में रौनक उर्फ नकी यादव का हत्यारा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन