बलिया : Accident में घायल अजीत की मौत, मुकदमा दर्ज
On



बैरिया, बलिया। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में घायल हल्दी थाना क्षेत्र के हल्दी निवासी अजीत पटेल (50) की मौत शुक्रवार को इलाज के दौरान हो गयी। शनिवार को मृतक के भतीजे सत्येंद्र पटेल की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में अजीत पटेल घायल हो गए थे। इलाज के दौरान शुक्रवार को अजीत की मौत हो गई। मामले में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।एसएचओ शिव शंकर सिंह ने बताया कि बाइक का नंबर मुकदमा में दर्ज कराया गया है, जिसके आधार पर संबंधित आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
शिवदयाल पांडेय 'मनन'
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
23 Mar 2026 14:25:16
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...


Comments