बलिया : शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष ने दी त्योहार से जुड़ी जानकारी

बलिया : शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष ने दी त्योहार से जुड़ी जानकारी



बलिया। दुर्गापूजा, दशहरा, बारावफात, दीपावली, छठ पूजा व कार्तिक पूर्णिमा को देखते हुए शांति समिति की बैठक एसएचओ अनिल चंद्र तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। इसमें इलाके की विभिन्न पूजन समितियों के पदाधिकारी व सम्भ्रांत लोग शामिल हुए।  थानाध्यक्ष ने कोरोना गाइडलाइन से उपस्थित लोगों को अवगत कराया।कहा कि दुर्गा पूजा के लिए मूर्ति की स्थापना बीच सड़क या किसी भी बंद जगह पर नहीं की जानी है। मूर्ति का आकार छोटा रखना है। मूर्ति रखे स्थान पर पंडाल ऊपर से नहीं लगाना है। विसर्जन के समय मूर्ति को छोटे वाहन से कम से कम लोगों को लेकर नियत स्थान पर मूर्ति विसर्जित करना है। पूजन पंडालों में आने वाले लोगों की थर्मल स्कैनिंग करने के लिए पूजन समिति एक वालंटियर की तैनाती करेगी।श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से फेस मास्क लगाकर शारीरिक दूरी के नियमों का पालन कर दर्शन करना होगा।प्रवेश व निकास द्वार एक से अधिक बनाने होंगे। रामलीला, दुर्गा पूजा आदि में वही श्रद्धालु दर्शन के लिए अनुमन्य होंगे, जो कोरोना पॉजिटिव नहीं है। इसके अलावा भी थानाध्यक्ष ने तमाम जानकारी दी। इस मौके पर एसआई रामगोपाल त्यागी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष आनन्द प्रकाश सिंह, अमित कुमार सिंह, मुन्ना चौरसिया, दीपक कन्नौजिया, नौशाद आलम, राकेश मौर्य, जयप्रकाश साहू इत्यादि मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे