बलिया : मां की तरह गाय का अंतिम संस्कार, तेरही पर होगा भंडारा

बलिया : मां की तरह गाय का अंतिम संस्कार, तेरही पर होगा भंडारा



बैरिया, बलिया। लागातार 28 वर्षो तक दूध देने वाली गाय की मौत के बाद पालक ने धूमधाम से बैण्ड बाजा के साथ गाय का जल प्रवाह किया। विद्वान पण्डितों की सलाह से श्राद्ध संस्कार भी आयोजित किया है। 
मामला बैरिया थाना क्षेत्र के टोला नेका राय का है। गांव निवासी विगन सिंह 1992 में एक गंगातिरी गाय खरीदकर लाये, जो सितम्बर 2020 तक लागातार दूध देती रही।06 अक्टूबर 2020 को गाय की मौत हो गयी। गृह स्वामी बिगन सिंह व परिवार के अन्य लोग सैकड़ो ग्रामीण के साथ बैण्ड बाजे के साथ  धार्मिक पूजा पाठ व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गाय का जल प्रवाह कर दिया। बिगन सिंह का कहना है कि यह गाय हमारी माता की तरह थी, जिसने हमारे परिवार के भरण पोषण के साथ मुझे आर्थिक समृद्धि प्रदान की है। इसलिए मां की तरह ही इसका श्राद्ध संस्कार किया जायेगा। 18 अक्टूबर को अन्तिम श्राद्घ के दिन विशाल भण्डारा किया जायेगा। गाय की अन्त्येष्टि क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।
शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली