बलिया डीएम का आदेश : बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी-कर्मचारी

बलिया डीएम का आदेश : बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी-कर्मचारी

बलिया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अदिति सिंह ने समस्त अधिकारियों को मुख्यालय पर ही उपस्थित रहने का सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों की प्रक्रिया चल रही है। आगामी कुछ ही दिनों में निर्वाचन आयोग की ओर से विधान सभा सामान्य निर्वाचन की तिथियों की घोषणा किये जाने की सम्भावना है। चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अपने-अपने मुख्यालय पर उपलब्ध रहना अनिवार्य है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी बिना अधोहस्ताक्षरी की पूर्वानुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं जाएंगे। इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट