बलिया : डीएम के सख्त रुख के बाद एसडीएम ने लेखपाल को किया सस्पेंड, ये रही वजह

बलिया : डीएम के सख्त रुख के बाद एसडीएम ने लेखपाल को किया सस्पेंड, ये रही वजह

बलिया। जनशिकायतों के समाधान करने में गलत रिपोर्ट लगाकर निस्तारित करने वालों पर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सख्त रुख अख्तियार करना शुरू कर दिया है। सदर तहसील क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के लेखपाल अक्षय कुमार सिंह को गलत रिपोर्ट लगाने पर गुरुवार को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम सदर जुनैद अहमद ने गुरुवार को यह कार्रवाई की। 

दरअसल, गांव के ही संजीत कुमार तिवारी ने शिकायत की थी कि ग्राम सभा व पंचायत भवन की जमीन पर मुन्ना गोंड ने अवैध कब्जा कर रखा है। इसके बाद लेखपाल अक्षय कुमार सिंह को अवैध कब्जा हटवाने को निर्देशित किया गया। लेखपाल ने जांच के बाद यह रिपोर्ट लगाया कि ग्राम सभा व पंचायत भवन की जमीन अतिक्रमण मुक्त है। इसके बाद इस मामले की जांच डिप्टी कलेक्टर इंद्रभान तिवारी से भी कराई गई तो पंचायत भवन की जमीन पर मवेशी बांधकर कब्जा बना हुआ पाया गया। इस प्रकार लेखपाल की रिपोर्ट व आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत का निस्तारण फर्जी निकला। इस गम्भीर लापरवाही पर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के सख्त रूख के बाद एसडीएम जुनैद अहमद ने लेखपाल को निलंबित कर दिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया : शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा हास्पिटल में पथरी के आपरेशन के दौरान रविवार की शाम 24 वर्षीय महिला...
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान