बलिया : बना था आतंक का पर्याय, वन विभाग के पिंजड़े में कैद हुआ 'वो'

बलिया : बना था आतंक का पर्याय, वन विभाग के पिंजड़े में कैद हुआ 'वो'


सहतवार, बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के कुसौरा गांव में कई महीनों से आतंक का पर्याय बने खूंखार बंदर को वन विभाग की टीम ने शुक्रवार की शाम पिंजड़े में कैद कर लिया। यह बंदर अब तक दर्जनों लोगों को घायल कर चुका था। इसकी शिकायत गांव के लोगों ने प्रधान तथा वन विभाग समेत उच्चाधिकारियों से की थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। फिर गांव के कुछ युवाओं ने इसकी शिकायत सीनियर एडिटर और एंकर रोशन चौबे से की। उन्होंने सांसद और मंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की। इसका संज्ञान लेते हुए सांसद ने अधीनस्थ अधिकारियों को खूंखार बंदर को पकड़ने का निर्देश दिया। अपर जिलाधिकारी व बांसडीह के उप जिलाधिकारी दुष्यन्त मौर्या के साथ ही वन विभाग के अधिकारी खूंखार बंदर को पकड़ने के लिए पिजड़े के साथ कुसौरा गांव में मुहिम चला दी। नतीजतन खूंखार बन्दर पकड़ में गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

रितेश तिवारी 'ऋषभ'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली