बलिया : हिंद पूर्वांचल किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, रखी ये मांग

बलिया : हिंद पूर्वांचल किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, रखी ये मांग


बलिया। सदर तहसील के सोहांव ब्लाक, बसंतपुर सुरहा, हल्दी, बेलहरी, बैरिया, मुरली छपरा, रसड़ा व सिकंदरपुर आदि क्षेत्रों में जलजमाव से धान की फसल तो चौपट हो ही गयी, अब रवि की बुआई भी संकट में है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी है, लेकिन प्रशासन मौन व्रत धारण कर रखा है। वहीं, मगही नदी का प्रवाह मछली मारने वालों से प्रभावित है। 


इसको लेकर हिंद पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्रवार बाढ़ वर्षा कि स्थिति को गंभीरता से लेते हुए बीमा कम्पनी पर अंकुश लगाना बहुत जरुरी है। बीमा कंपनी हर किसानों को धोखा दे रही है। ज्ञापन देने वालों में केडी सिंह, गंगेश्वर सिंह, गोपाल राय, रविंद्र ठाकुर, कौशल सिंह, वेद प्रकाश सिंह, राजन सिंह, सच्चिदानंद सिंह, राजकुमार पाल, श्याम बिहारी प्रजापति, जितेंद्र सिंह, विजय शंकर सिंह, डॉक्टर अनिल राय इत्यादि रहे। वहीं, वेद प्रकाश सिंह को हिन्द पूर्वांचल किसान यूनियन का जिला मंत्री बनाया गया।

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली