बलिया के लाल शैलेश सिंह को मिलेगा यह सम्मान, चयन पर खुशी

बलिया के लाल शैलेश सिंह को मिलेगा यह सम्मान, चयन पर खुशी


बैरिया, बलिया। द्वाबा के माटी की सोंधी महक व उर्वरा शक्ति का कोई शानी नहीं है। क्रांति, त्याग, तप, राजनीति या शान्ति हर क्षेत्र में द्वाबा आगे रहा है। इस बीच, बैरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा तालिबपुर निवासी शैलेश सिंह को पुलिस सेवा में उल्लेखनीय कार्य के लिये प्रदेश के पुलिस विभाग के मुखिया (डीजीपी) द्वारा गोल्ड मेडल के लिए चयनित किया गया हैं। शैलेश सिंह बतौर बांसी कोतवाली प्रभारी जनपद सिद्धार्थनगर में कार्यरत है। इन्होंने अपने कर्म और संघर्ष के बल पर पुलिस विभाग का नाम उच्चतम स्तर पर पहुंचाया है। शैलेश सिंह को स्वतंत्रता दिवस पर गोल्ड मेडल देकर डीजीपी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसकी सूचना पर शैलेश सिंह के परिजन सहित गांव वालों में खुशी की लहर फैल गयी।

आईसीआईसीआई बैंक बस्ती लूटकांड के आरोपितों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने वाली बांसी पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को डीजीपी की ओर से गोल्ड व सिल्वर मेडल दिया जायेगा। इसमें बांसी कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर शैलेश सिंह को गोल्ड, एसआई जीवन त्रिपाठी व शशांक कुमार सिंह को सिल्वर मेडल दिया जायेगा।एसपी विजय ढुल इन्हें स्वतंत्रता दिवस पर मेडल व प्रशस्तिपत्र देंगे। बस्ती के आईसीआईसीआई बैंक में छह दिसंबर 2019 को दिनदहाड़े लाखों की लूट हुई थी। बांसी पुलिस को घटना के बाबत कुछ जानकारी लगी। एसआई जीवन त्रिपाठी ने टीम के साथ जाल बिछाया। छह फरवरी 2020 को पता चला आरोपी बस्ती जिले के हरदिया चौराहा के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीमों ने घेरा बन्दी कर दी, इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई तो बांसी कोतवाली के एसआई जीवन त्रिपाठी के बाएं हाथ में गोली लग गई पर टीम ने सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस उल्लेखनीय कार्य के लिये कोतवाली के इंस्पेक्टर शैलेश सिंह को गोल्ड, एसआई शशांक कुमार सिंह को सिल्वर मेडल मिलेगा। जीवन त्रिपाठी का कहना है कि उन्होंने बस अपने फर्ज की अदायगी की थी।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश