बलिया : डीएम के आदेश का उल्लंघन इन दुकानदारों को पड़ा महंगा, चला प्रशासन का हंटर

बलिया : डीएम के आदेश का उल्लंघन इन दुकानदारों को पड़ा महंगा, चला प्रशासन का हंटर


बलिया। सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकली टीम ने शहर में भ्रमण कर दुकानों के खोलने के रोस्टर का स्थलीय सत्यापन किया। इस दौरान कई दुकानें मानक के विपरीत खुली हुई मिली, जिनसे जुर्माना वसूली की भी करवाई हुई। गुरुवार को नगरपालिका की टीम के साथ गए सिटी मजिस्ट्रेट ने करीब 60 हजार से ऊपर जुर्माने के रूप में वसूले।

जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेश का अनुपालन कराने के लिए टीम जैसे ही शहर में निकली, चारों तरफ हड़कंप मच गया। जब जुर्माना वसूलने की कार्रवाई होने लगी तो कुछ दुकानदारों ने दाएं और बाएं के बीच भ्रम पैदा करने की भी कोशिश की। उनको जिलाधिकारी का आदेश दिखाया गया, जिसमें साफ था कि शहर चौक से निकलने वाले हर रोड पर दाएं और बाएं का निर्धारण किया गया है। इसके बाद दुकानदार चुप हुए और टीम ने मानक के विपरीत खुली दुकानों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की। बता दें कि सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह ने बुधवार की शाम को ही अपना कार्यभार ग्रहण किया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद