बलिया में 118 दिव्यांगों का चयन, लेकिन...

बलिया में 118 दिव्यांगों का चयन, लेकिन...


बैरिया, बलिया। जिला विकलांग कल्याण विभाग ने गुरुवार को बैरिया ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार को शिविर के माध्यम से 118 दिव्यांगों का चयन विभिन्न सहायक सामग्रियों के लिए किया गया। बुधवार को मुरली छपरा ब्लॉक मुख्यालय पर भी जिला विकलांग कल्याण विभाग द्वारा शिविर लगाया गया था। जिसमें सुबह 11:00 बजे से 4:00 बजे तक मुरली छपरा ब्लॉक क्षेत्र के दिव्यांग शिविर में पहुंचकर चिकित्सकीय टीम का इंतजार करते रहे। लेकिन वहां जिला विकलांग विभाग के कर्मचारी तो उपस्थित रहे, किंतु चिकित्सकीय दल नहीं पहुंचा। अंत में सभी को बैरिया ब्लॉक मुख्यालय पर लगने वाले शिविर में बुलाया गया। ऐसे में बैरिया ब्लॉक पर बैरिया व मुरली छपरा दोनों ब्लॉकों के विकलांगों की बड़ी भीड़ जुट गई। यहां भी जिला विकलांग विभाग के कर्मचारी तो सुबह ही 11:00 बजे तक पहुंच कर शिविर लगा दिए। लेकिन चिकित्सक की टीम काफी विलंब से लगभग 1:30 बजे यहां पहुंचा। इस बीच में जुटे दिव्यांग अपने गुस्से का इजहार करते दिखे। स्वास्थ्य जांच टीम के डॉ एस प्रसाद, डॉक्टर शैलेंद्र कुमार, डॉ संजय श्रीवास्तव ने दिव्यांग जनों की जांच कर सहायक उपकरण के लिए 52, काकेयर इम्प्लांट के लिए एक, दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए 45 लोगों का चयन किया तथा 20 दिव्यांगों को दिव्यांगता जांच के लिए वाराणसी के लिए रेफर किया।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट