बलिया में सैकड़ों लोगों के साथ योगाभ्यास कर कमिश्नर और डीएम ने दिया स्वस्थ जीवन का मंत्र

बलिया में सैकड़ों लोगों के साथ योगाभ्यास कर कमिश्नर और डीएम ने दिया स्वस्थ जीवन का मंत्र

बलिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत व जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में सैकड़ों लोगों के साथ योगाभ्यास किया। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को संदेश देते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को जरूर अपनाएं।

डीएम श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में अधिकांश लोगों का जीवन तनावपूर्ण अवस्था में गुजरता है, ऐसे में उनके लिए रिलैक्स का सबसे अच्छा माध्यम योग है। योग के माध्यम से हम शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनते हैं। तमाम तरह की बीमारियों से अपने आप को बचा सकते हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि आज देश ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व समझ गया है कि योग स्वस्थ जीवन का रास्ता है। इसलिए योग को किसी अतिरिक्त कार्य के तौर पर नहीं, अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना है। इस अवसर पर सीडीओ प्रवीण वर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश