बलिया : सहयोग राशि लेकर मंजीत सिंह के घर पहुंचे शिक्षकों से जब बेटे ने कही यह बात

बलिया : सहयोग राशि लेकर मंजीत सिंह के घर पहुंचे शिक्षकों से जब बेटे ने कही यह बात

बलिया। सड़क हादसे में दिवंगत शिक्षामित्र मंजीत सिंह के पैतृक गांव आलमपुर पहुंचे शिक्षकों ने आपदा राहत कोष से 50000 रुपये की सहयोग राशि उनके पुत्र को दी। इस दौरान हर आंखें नम और दिल गमजदा था। माहौल उस समय और भावुक हो गया, जब मंजीत सिंह के इकलौते बेटे ने सिसकते हुए कहा 'पापा तो रहे नहीं रहे, आप लोग तेरही में जरूर आइयेगा।'

गौरतलब हो कि शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के प्रावि नट बस्ती आलमपुर पर तैनात शिक्षामित्र मंजीत सिंह की मौत बुधवार को सड़क हादसे में हो गई थी।शुक्रवार को बीईओ लोकेश मिश्र व प्राशिसं के ब्लाक अध्यक्ष राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में आलम पुर पहुंचे शिक्षकों ने आपदा राहत कोष से 50000 रुपये की सहयोग राशि उनके पुत्र को सौंपा। इस मौके पर बलवंत सिंह, सुरेश आजाद, परशुराम यादव, दीनबंधु सिंह, आशुतोष, रविकांत, सत्यजीत सिंह, अरूण पांडेय, जावेद, मानवेन्द्र, सतीश सिंह, वीरेंद्र, अनिल सिंह सेंगर समेत सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली