बलिया : वायरल Video में दिख रहा खिलाड़ियों का तल्ख तेवर, अब करना होगा काम

बलिया : वायरल Video में दिख रहा खिलाड़ियों का तल्ख तेवर, अब करना होगा काम


बलिया। जिले में खेल संघों पर कुंडली मारकर बैठे पदाधिकारियों के खिलाफ खिलाड़ी न सिर्फ लामबंद हो रहे है, बल्कि हंगामा करना भी शुरु कर दिये है। इसकी बानगी सोशल मीडिया पर वायरल एक Video में साफ दिख रही है। इस Video को देखने से यह कहा जा सकता है कि खेल संघों की कागजी 'मठाधीशी' अब अधिक दिनों तक नहीं चलने वाली है। मठाधीशी उन्हीं की चलेगी, जो खिलाड़ियों और खेल के विकास पर काम करेगा। 
वायरल Video बलिया हैण्डबाल एसोसिएशन के सचिव के आवास की बताई जा रही है। खफा खिलाड़ियों ने उनके घर जाकर उग्रता से अपनी परेशानियों को रखा। सीनियर खिलाड़ियों के साथ जूनियर खिलाड़ियों ने भी अपनी समस्या रखी। आरोप है कि खिलाड़ियों की आवाज दबाने की कोशिश की गई। इस पर ख़िलाड़ी और उग्र हो गए। तेज आवाज सुनकर पड़ोसी भी इकट्ठे हो गए। उसी समय मोबाइल पुलिस की टीम भी पहुंच गयी। पुलिस और पड़ोसियों ने समझा-बुझाकर खिलाड़ियों को वापस भेजा। ये ख़िलाड़ी अपने सीनियर अभिषेक वर्मा, अवनीश पाण्डेय और अकाश दत्त त्रिपाठी के साथ गए थे, जिसमें मुकेश, पियूष राइ, अविनाश जायसवाल, आयुष सिंह व देवरा श्रीवास्तवा उपस्थित थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद