बलिया : ऐसी लक्षण हो तो घबराएं नहीं, जांच कराएं

बलिया : ऐसी लक्षण हो तो घबराएं नहीं, जांच कराएं


बैरिया, बलिया। प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र मुरली छपरा के प्रांगण मे मंगलवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डा देवनीति के नेतृत्व में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पोषण सामग्रियों का वितरण लाभार्थियों में किया गया।

प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर क्षय रोगियों को खोज खोज कर चिन्हित किया जा रहा है। वितरित पोषण सामाग्रियों में चना का भूजा, मूंगफली, गुड़, प्रोटिन पाउडर, सत्तू व तील का गजक आदि शामिल था।उपस्थित लोगों को क्षय रोग के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि दो हप्ते से खांसी, बुखार आना, रात में पसीना आना, भूख न लगना, वजन घटना आदि कोई लक्षण मिले तो तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र पर सम्पर्क करे। टीबी होने पर मुफ्त जांच, मुफ्त इलाज, निश्चय पोषण के तहत पांच सौ रुपये की सहायता इलाज चलने तक दी जा रही है।वितरण के दौरान डा. एसएन पाण्डेय, डा आनन्द शर्मा, एलटी लक्ष्मण भारती, फार्मासिस्ट मनोहर प्रसाद केसरी, बीसीपीएम विनोद यादव के अलावा दर्जनों लोग मौजूद थे।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक