बलिया : मार्निंग वॉक पर निकली महिला की कुंए में गिरकर मौत

बलिया : मार्निंग वॉक पर निकली महिला की कुंए में गिरकर मौत

बांसडीह, बलिया। कुंआ में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

बांसडीह कस्बे के वार्ड नं. 5 निवासी निर्मला देवी (46) पत्नी राजनारायण शर्मा की लाश शुक्रवार की सुबह घर के पास ही संदिग्ध परिस्थितियों में कुंए में उतराई मिली। परिजनों के अनुसार निर्मला देवी की मानसिक हालात ठीक नहीं थी। उनका इलाज चल रहा था। चिकित्सकों की सलाह रोज की भांति शुक्रवार की सुबह निर्मला टहलने निकली थी।



सुबह सात बजे तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों काफ़ी खोजबीन किया, लेकिन निर्मला देवी का कही कोई अतापता नहीं चला।उनके पति राजनरायन शर्मा घर के सामने बने कुंए पर फूल तोड़ने के लिए गये तो एकाएक उनकी नज़र कुंए में गिरी निर्मला पर पड़ी। यह देख बदहवास होकर वे चीखने चिल्लाने लगे। आनन-फानन में आसपास के लोगो ने निर्मला को कुंए से निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक रामाश्रय यादव ने शव को कब्जे में ले लिया। 


विजय कुमार गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक