बलिया : रेलवे ट्रैक पर शव देख जुटी भीड़, पहुंची पुलिस
On



रेवती, बलिया। बलिया-छपरा रेल खण्ड पर स्थित रेवती थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की जद में आने से एक वृद्ध की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी केशव वर्मा (85) मंगलवार की सुबह घर से शौच के लिए निकले थे। टहलते-टहलते नारायणगढ़ गांव के सामने रेलवे ट्रैक की तरफ चले गये। इसी बीच किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर शव की सूचना मिलते ही काफी लोग घटनास्थल पर पहुंच गये। शव की शिनाख्त रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी केशव वर्मा के रूप में हुई। मृतक के पुत्र राजेन्द्र वर्मा ने बताया कि पिता मंद बुद्धि के हो गये थे। उनकी श्रवण शक्ति भी कमजोर हो गयी थी।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
19 Mar 2026 22:19:31
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से...



Comments