बलिया : पांच दोस्त गये थे गंगा नहाने, तीन डूबे युवकों का नाम आया सामने

बलिया : पांच दोस्त गये थे गंगा नहाने, तीन डूबे युवकों का नाम आया सामने




दुबहर, बलिया। संदीप यादव उर्फ सोनू (23) पुत्र रामाशीष यादव, अभिषेक पासवान (20) पुत्र रामाकांत पासवान, दीपेन्द्र सिंह (22) पुत्र सुदर्शन सिंह, लखन (25) पुत्र छितेश्वर साहू व विशाल यादव (16) पुत्र सुरेन्द्र यादव... ये पांचों शनिवार की सुबह गंगा स्नान करने गये थे। गंगा नदी के शिवरामपुर घाट पर स्नान करते वक्त सभी डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह लखन और विशाल को बचा लिया, लेकिन संदीप, अभिषेक व दीपेन्द्र गंगा के आंचल में खो गये। ये सभी दुबहर थाना क्षेत्र के घोड़हरा गांव के है। इनके डूबने की सूचना मिलते ही घोड़हरा ही नहीं, आसपास के गांवों में कोहराम मच गया। सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गये। पुलिस भी पहुंच गयी। तीनों युवकों की तलाश जारी है। साथियों की खोज में लखन भी नाव के साथ जुटा है। वहीं, विशाल को अस्पताल ले जाया गया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित