बलिया : दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर

बलिया : दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर


बलिया। शासन ने शैक्षिक सत्र 2020-21 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत दशमोत्तर कक्षाओं से सम्बन्धित ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए संशोधित समय सारणी जारी की है। जिसके अनुसार, जनपद के समस्त राजकीय/शासकीय व मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के दशमोत्तर छात्र/छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति भरने की अन्तिम तिथि 15 दिसम्बर है। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया कि समस्त छात्र-छात्राएं समय से छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन कर विलम्बतम छह दिन के अन्दर अपनी संस्था में समस्त अभिलेखों सहित जमा करें। वहीं, समस्त संस्थान निर्धारित समय में उसे अग्रसारित/लॉक कराना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र छात्र/छात्राएं छात्रवृत्ति से वंचित न रह जाए।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश