बलिया : मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ कर डीएम ने कही ये बात

बलिया : मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ कर डीएम ने कही ये बात


बलिया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अदिति सिंह ने मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिले में मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम एक से 30 नवंबर तक चलेगा। अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2022 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान 01 जनवरी, 2022 तक जिसकी उम्र 18 वर्ष की आयु पूर्ण हो चुकी है, उनका पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। उन्होंने सभी एसडीएम को पूरी गंभीरता से इस अभियान के क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि पंजीकरण विभागीय वेबसाइट-www.nvsp.in पर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 01 नवम्बर से समरी रिवीजन शुरू हुआ है। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की है कि अपने-अपने गांवों में अधिक से अधिक व्यक्तियों को इस बात के लिए जागरूक करने की जरूरत है कि 18 वर्ष के ऊपर के सभी का नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़ जाए। वहीं मृतक का नाम सूची से काट दिया जाए। कहा कि लोग अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें, इस बात के लिए भी जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। इसके लिए नुक्कड़-नाटक, वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि के माध्यम से लोगों को जागरूकता किया जाय। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम राजेश कुमार, एसडीएम सदर जुनैद अहमद, टीडी कालेज के प्राचार्य व बीएलओ आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले... नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद