बलिया की यह सीएचसी बनेगी अस्थाई जेल, समीक्षा बैठक में CM ने दिए थे निर्देश

बलिया की यह सीएचसी बनेगी अस्थाई जेल, समीक्षा बैठक में CM ने दिए थे निर्देश


बलिया। जिले में अस्थाई जेल के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुखपुरा को चिन्हित किया गया है। जेल स्टाफ की कमी को देखते हुए जिलाधिकारी एसपी शाही ने महानिरीक्षक कारागार, उत्तर प्रदेश को पत्र लिख इस अस्थायी जेल में आवश्यक स्टाफ की तैनाती का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में शीघ्र जगह चिन्हित कर संचालित करने के निर्देश दिए थे।


दरअसल, जिला जेल में बड़ी संख्या में बंदियों व स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद नए बंदियों के लिए अस्थाई जेल बनाया जाना था। इसके लिए डीएम, एसपी, सिटी मजिस्ट्रेट तथा कारागार अधीक्षक ने सोमवार को कई स्थलों का निरीक्षण किया, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुखपुरा को फाइनल किया गया। अब यहीं पर नए व हल्के अपराधी वाले बंदियों को कुछ सामान्य परिवर्तन के साथ रखा जाएगा। 


जिलाधिकारी ने बताया कि सीएससी सुखपुरा पर अस्थायी जेल संचालन के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा बल, पुलिस कांस्टेबल आदि उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन, कारागार अधीक्षक ने आंतरिक व्यवस्था के रूप में एक उप कारापाल, एक प्रभारी हेड जेल वार्डर, तीन गेटकीपर, 7 पुरुष जेल वार्डर व 3 महिला जेल वार्डर की आवश्यकता जताई। साथ ही यह भी बताया कि स्टाफ की कमी की वजह से कारागार प्रशासन की ओर से इस अस्थाई जेल के लिए कर्मियों को उपलब्ध करा पाना संभव नहीं है। इसके बाद जिलाधिकारी ने महानिरीक्षक कारागार को पत्र लिख आवश्यक स्टाफ की तैनाती का अनुरोध किया है। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students