बलिया : डीएम व एएसपी संग जिला जज ने किया जेल का निरीक्षण
On



बलिया। जिला जज गजेंद्र कुमार ने गुरुवार की शाम डीएम श्रीहरि प्रताप शाही व एएसपी संजय कुमार के साथ जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल के किचन से लगायत प्रत्येक बैरक और अन्य जेल की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। जेल अधीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिए कि जेल की व्यवस्था हमेशा बेहतर बनी रहे। अगर कहीं दिक्कत आए तो तत्काल जिला प्रशासन से समन्वय बनाकर उसको दूर कर लिया जाए। जिला जेल के अंदर और परिसर में जलभराव की समस्या के बारे में भी जिला जज ने जरूरी जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारी से इस समस्या के समाधान के बाबत चर्चा की।
जेल के अंदर घुसते ही जिला जज व डीएम सबसे पहले किचन में गए। वहां साफ-सफाई व्यवस्था व भोजन की गुणवत्ता को परखा। कहा कि साफ सफाई का विशेष ध्यान रहे। भोजन भी रोस्टर के अनुसार और गुणवत्तापूर्ण मिलता रहे। जेल के हर बैरक में भी गए और कैदियों से बातचीत की। कहा, जिनके पास वकील नहीं है, बताएं। उनको यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जेल अस्पताल में भी अधिकारी गए और दवाओं का स्टॉक रजिस्टर चेक किया।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
11 Mar 2026 13:24:57
बलिया : राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के अनुपालन में सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र में संचालित एक ईंट भट्ठे के...



Comments