कोरोना खात्मे को बलिया में शुरू होगा यह अभियान, DM ने दी जानकारी

कोरोना खात्मे को बलिया में शुरू होगा यह अभियान, DM ने दी जानकारी


बलिया। नगर क्षेत्र बलिया से कोरोना को पूरी तरह खत्म करने के लिए तीन दिन के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसे 'किल कोरोना अभियान' का नाम दिया गया है। यह अभियान 20 जुलाई से शुरू होगा। नगर क्षेत्र में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए यह बड़ा निर्णय लिया गया है।

जिलाधिकारी एसपी शाही ने बताया कि इस अभियान के तहत एक बार फिर पूरे शहर का सर्वेक्षण होगा। संरक्षण के साथ-साथ सैंपल लेने वाली टीम भी रहेगी। रैपिड किट से जांच होगी और पॉजिटिव मिलने वाले लोगों को भर्ती किया जाएगा। इसके अलावा नगर पालिका द्वारा इन तीन दिनों में पूरे नगर क्षेत्र को सेनेटाइज किया जाएगा। नगर क्षेत्र से कोरोना की चेन तोड़ने के लिए यह अभियान चलेगा। माना जा रहा है कि एक दिन दो से चार हजार तक लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। डीएम ने नगर क्षेत्रवासियों से टीम का सहयोग करने की अपील की है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे