बलिया : बीएसए के स्टेनो संजय कुंवर का मऊ स्थानांतरण
On



बलिया। अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) ललिता प्रदीप ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आशुलिपिक के पद पर तैनात संजय कुमार कुंवर का स्थानांतरण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मऊ में प्रशासनिक आधार पर करते हुए वैयक्तिक सहायक ग्रेड-2 के रिक्त पद के प्रति समायोजित किया है। यह पत्र आते ही विभाग में खलबली मच गई। बीएसए शिवनारायण सिंह ने उन्हें मंगलवार की शाम कार्य मुक्त भी कर दिया। उनके पटल का प्रभार कनिष्ठ लिपिक ज्ञान प्रकाश मिश्र को हस्तगत करने के लिए आदेशित किया गया है।
रोहित सिंह मिथिलेश
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
20 Mar 2026 22:20:35
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...


Comments